बुधवार, 14 सितंबर 2011

Hindi hain hum vatan hain Hindostan hamara!

आज 14 सितम्बर हैं यानी हिंदी दिवस| इस अवसर मैं उन सब लोगों को बधाई देता हूँ जो ना केवल हिंदी में बल्कि सभी भारतीय भाषाओ के संरक्षण व प्रसार में अपना खून-पसीना एक कर रहे हैं| आज के दिन बरबस ही कुछ मुद्दे अपनेआप ही हमारे सामने आकर खड़े हो जाते हैं| उनमे से एक प्रश्न जो हमारे सामने बार-बार पूछा जा रहा हैं वो ये हैं की क्या इस globalisation अथार्त भू-मंडलीकरण के दौर में अंग्रेजी भाषा को पूरे मनोयोग से स्वीकार कर विकास की दौड़ में शामिल हो जाये ? मैं हिंदी दिवस को किसी एक भाषा के दिवस पर नहीं बल्कि सभी भारतीय भाषाओ के विजय दिवस के तौर पर देखता हूँ इसका कारण ये हैं की इस दिन भारत की संविधान सभा ने इस देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए इस देश की जन भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया| इस देश के लोगो के लिए हिंदी (और सभी भारतीय भाषाए) केवल एक भाषा नहीं हैं बल्कि वो प्रतीक हैं इस देश के इतिहास, उसकी संस्कृति और परंपरा की| हिंदी का सम्मान केवल हिंदी का नहीं अपितु सभी भारतीय भाषाओ का सम्मान हैं| आज दैनिक भास्कर के समूह संपादक श्री प्रकाश दुबे जी एक लेख सम्पादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित हुआ जिसमे उन्होंने सूदूर दक्षिण भारत के एक केंद्रीय सरकार के कार्यालय में किये जा रहे प्रयास के सम्बन्ध में लिखा हैं | उन्होंने बड़े कटु शब्दों में सरकारी कार्यालयों में खानापूर्ति की आलोचना के हैं| आज ही NDTV 24X7 में चल रही एक चर्चा में श्री जावेद अख्तर ने बहुत ही सटीक बात कही हैं | उन्होंने कहा की भारतीय भाषाए भारतीय संस्कृति की वाहक हैं | हाँ ये ज़रूर हैं की English enables us to access the vast literature of  other world languages and also access to technology | लेकिन यह मानना की सभी अंग्रेजी बोलने वाले बुद्धिजीवी हैं और काबिल हैं तो ये एक सिकुड़ी हुई सोच हैं क्योंकि हर अँगरेज़ intellectual और civilized नहीं होता | एक भाषा के तौर पर अंग्रेजी भारतीय भाषाओ की जगह नहीं ले सकती| हिंदी, उर्दू, बंगला, मराठी, गुजरती, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, संथाली, उड़िया, पंजाबी, कोंकणी केवल एक भाषा समूह नहीं हैं वो इस देश की संस्कृति का हिस्सा हैं| ये भाषाए हमारे लिए गौरव का विषय  हैं| इनका सम्मान करना इस देश का सम्मान करना हैं| अंग्रेजी में बात करने को काबिलियत का प्रतीक मानना बहुत बड़ी भूल हैं | आइये प्राण ले की ham apni भाषा और संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान देंगे और apni भाषी बोलने और लिखने में शर्मायेंगे नहीं और apni भाषा के साथ साथ इस देश की दूसरी भाषा का भी सम्मान करेंगे| साहित्य अकादेमी ने एक बहुत ही महती कार्य को apne जिम्मे लिया हैं| वो सभी भारतीय भाषाओ के साहित्य को हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद कर हमारे लिए सभी भारतीय भाषाओ के साहित्य को सुलभ बना रहा हैं| आप भी इसमें अपना योगदान दीजिये| धन्यवाद |